रायगढ़

1 ट्रक अवैध कबाड़ के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार… प्लांट में खपाने से पहले पुलिस ने की घेराबंदी

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अवैध कबाड़ के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जहा अवैध रूप से 10 टन कबाड़ के साथ ट्रक को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा मुखबीर लगाकर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में शनिवार के दोपहर थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से एक ट्रक में अवैध कबाड़ लेकर ड्राइवर स्थानीय प्लांट में खपाने लाये जाने की सूचना मिली। जिसपर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तमनार चौंक पूंजीपथरा के पास मुखबीर के बताये ट्रक सीजी 04 एन.क्यू. 1858 को रोक कर चेक किया गया जिसमें भारी मात्रा में लोहे के स्क्रैप लोड थे।

वाहन चालक डूमरतराई निवासी प्रमोद साहू के पास स्क्रैप परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जिसपर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 टन अवैध स्क्रैप और ट्रक को जप्त कर लिया। चालक प्रमोद साहू के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2)BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के साथ सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार और प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...