बिलासपुर

नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई…. छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल की कथित अनियमितताओं और अभिभावकों से भारी शुल्क वसूली के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस पूरे प्रकरण में एनएसयूआई ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय जाने का ऐलान किया है। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही याचिका दायर की जाएगी। इसी सिलसिले में आज युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
एनएसयूआई पदाधिकारियों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सीबीएसई के नाम का उपयोग कर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली, जिससे उन्हें आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। संगठन का कहना है कि इस पूरे मामले में बच्चों के भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली से बड़ी संख्या में अभिभावक परेशान हैं और अब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। एनएसयूआई ने यह भी कहा है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सीबीएसई मुख्यालय भुवनेश्वर में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संगठन सवाल उठा रहा है कि आखिर किस आधार पर स्कूल को संबद्धता (एफिलिएशन) दी गई, जबकि विद्यालय पर सीबीएसई के नाम के दुरुपयोग और अनियमित शुल्क वसूली के आरोप लग रहे हैं।मामले में वित्तीय पारदर्शिता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। एनएसयूआई का कहना है कि विद्यालय द्वारा वसूली गई फीस और वित्तीय लेन-देन का विवरण स्थानीय स्तर पर संधारित होना चाहिए, लेकिन आशंका है कि राशि बाहरी राज्य में जमा की जा रही है। संगठन ने इसे सीबीएसई और राज्य के नियमों की अवहेलना बताया है। उन्होंने मांग की है कि अभिभावकों की राशि वापस की जाए और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो। उल्लेखनीय है कि एनएसयूआई ने बुधवार को भी इस मुद्दे पर स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...