छत्तीसगढ़बिलासपुर

तड़के फ्लैट में लगी आग से एक ही परिवार के छःलोग झुलसे

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिग्रेड को दी जिसने यहां पहुंच कर आग पर काबू पाया

सत्याग्रह डेस्क

गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाएं यकायक बढ़ गई है। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे मसनगंज सरजू बगीचा के सीबी हाइट्स की तीसरी मंजिल में रहने वाले विनोद जाजोदिया के मकान में अचानक आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। जिस वक्त घर में आग लगी जाजोदिया परिवार सो रहा था।

जब घर के अंदर से धुआं निकलने लगा तो पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें जगाया लेकिन तब तक आग सभी कमरों में फैल चुकी थी। इस आग में परिवार के मुखिया विनोद जाजोदिया उनकी पत्नी पद्मा जाजोदिया ,ज्योति जाजोदिया, रचना जाजोदिया, आंति जाजोदिया और कान्हा जाजोदिया चपेट में आ गए।

बुरी तरह झुलसे इन सभी को तत्काल श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ,जहां इनका इलाज चल रहा है। वहीं आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिग्रेड को दी जिसने यहां पहुंच कर आग पर काबू पाया।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...