जशपुर

दुष्कर्म के बाद गर्भपात की कोशिश, पीड़िता की हुई मौत…..पिता पुत्र और रिटायर्ड नर्स पर अपराध दर्ज

डेस्क

सरगुजा- स्कूल में साथ पढ़ने वाले छात्र ने एक नाबालिग का कई बार बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की गई, जिसमे पीड़िता की जान चली गई। आरोपी के पिता ने पीड़िता को एक रिटायर्ड नर्स के पास लाया था, जहां पीड़िता की मौत हो गई लेकिन नवजात बच गया, जब पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी हुई तो आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा जिले से सामने आई इस घटना में 12वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने दबाव पूर्वक कई बार बलात्कार किया, जिससे वो गर्भवती हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी औऱ फिर पीड़ित के पिता ने आऱोपी छात्र के पिता को इस बात की जानकारी दी, रविवार की तड़के आरोपी के पिता पीड़त के घर पहुंचा औऱ गर्भपात कराने की बात कही, इसके बाद पीड़िता को अपने साथ लेकर चला गया। बीते मंगलवार को आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि गांव के रिटायर्ड नर्स से गर्भपात के दौरान नाबालिग की मौत हो गई है
लेकिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के पिता ने लुण्ड्रा थाना में इस पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई, फिर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के साथ गर्भपात कराने वाली रिटायर्ड नर्स को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर 376 व जबरन गर्भपात करने का मामला दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...