रायगढ़

हत्या :- जमीन विवाद में 2 चचेरे भाइयों ने उतारा मौत के घाट…फिर लाश ठिकाने लगाने फेंक दिया नदी में

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– जमीन विवाद को लेकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पुरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा का है। 19 जुलाई को वेदराम राठिया ने धरमजयगढ़ पुलिस को अपने बड़े भाई बलराम राठिया की हत्या होने की सूचना दी और बताया कि उनका भाई कही मिल नही रहा है। साथ ही उनके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया भी गायब है। जिसपर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बलराम राठिया का उनके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया का पुराना जमीन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर 18 जुलाई को इनका पुन विवाद हो गया। जिससे आवेश में आकर कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया द्वारा बलराम राठिया से मारपीट करने लगे।

दोनो भाईयो ने बलराम को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उसकी डेड बॉडी को ठिकाने लगाने पहले बाइक से प्रयास किया। लेकिन उक्त योजना में वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद उन्होंने मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 जी. 5955 और सोनालिका ट्रेक्टर के माध्यम से मृतक की डेड बॉडी को माण्ड नदी में फेक दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी नदी से बरामद कर पोस्ट मॉडम के लिए भेज दिया है। वही घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला कुसुम ठाकुर, एएसआई अम़त मिंज, आरक्षक कमलेश्वर सिंह राठिया, विजय राठिया, तीरथ राठिया,ललित राठिया, बीरबल टोप्पो, सुरेश टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...