मल्हार

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार -चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की फांसी से झूलती लाश मिली है वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर के केवटपारा में रहने वाले दिनेश केवर्त पिता गमनी केवर्त उम्र 28 वर्ष की अपने ही घर के रेंगान (परछी) में साड़ी से बने फंदे में झूलती लाश मिली है। जिसकी सूचना मल्हार पुलिस को दे दी गई है।वही मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया की मृतक युवक ग्राम जैतपुर में अपने पत्नी और 3 बच्चो के साथ गांव के अलग घर में रहता था जो बाहर कमाने खाने गया था 2 माह पूर्व ही बाहर से अपने परिवार सहित अपने घर लौटा था।

मृतक बीते कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर अपने पत्नी से विवाद हो गया था जिससे गुस्साए पत्नी अपने 3 बच्चो को लेकर अपने मायके चली गई है वही मृतक पिछले कुछ दिनों से अपने घर में अकेले ही रहता था जिसकी ग्रामीणों ने रविवार सुबह 6 बजे के आसपास उसी की घर में फांसी पर झूलती हुई देखी जिसके बाद ग्रामीणों ने पड़ोस में ही रहने वाले मृतक के माता पिता,और मामा को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद परिजनों ने मल्हार पुलिस को इसकी सूचना दी।

मृतक युवक आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिसिया जांच कार्यवाही के बाद ही असल वजह सामने आएगी। फिलहाल सूचना के बाद मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी