बिलासपुर

मॉर्निग वॉक पर निकली महिला रिवर व्यू रोड हुई थी चैन स्नेचिंग की शिकार… पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार की सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिवर व्यू रोड पर सुबह 5;30 बजे मॉर्निग वॉक पर निकली असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मेघा दाभड़कर के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी, मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में धारा 304 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतासाजी में लिया गया। जिसके बाद आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। घटना स्थल से साक्ष्य सबूत सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण आधार पर पतासाजी शुरू की गई व मुखबीरों को सक्रिय किया गया। लगातार पुलिस ने अथक मेहनत व परिश्रम से 12 घंटे लगातार दिन रात परिश्रम करके 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया व संदेही को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया एवं उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,

जिसने अपने अन्य साथियों के पास सामान को मिलकर बेचना बताया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व लूटी गई मंगलसूत्र कुल कीमती 02 लाख रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्र आर नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू पाल, पुन्नी लाल खांडे, देवेन्द्र दुबे, विरेन्द्र राजपूत, नितेश सिंह की सराहनिय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(IPS) ने उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल लाइन थाने के सभी कर्मचारियों की विशेष सराहना की है।

गिरफ्तार आरोपी –

01- शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल पिता शेख नसिरूद्दीन उम्र 19 साल तैयबा चौक खान बाड़ी गली नंबर 02 थाना सिविल लाईन बिलासपुर

02- कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन पिता संजीव कुमार उम्र 20 साल पता अग्रसेन चौक लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर

03- श्रीदीप शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल निवासी 27 खोली बिलासपुर

04- तनिष्क सलूजा पिता अविनाश सलूजा उम्र 21 साल निवासी अजीत अपार्टमेंट पुराना हाईकोर्ट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर