रायगढ़

रायगढ़:- 48 घंटे में मां-बेटी की दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी… किराना दुकानदार गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में मां-बेटी की दोहरी हत्या की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े जैसे अहम सबूत भी जब्त किए हैं।ग़ौरतलब है कि 15 अप्रैल को संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान में उर्मिला संवरा 50 वर्ष और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा 24 वर्ष के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला समेत साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर संदेह की सुई पास में ही किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ 20 वर्ष की ओर गई।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कुछ दिनों से उसका पूर्णिमा और उर्मिला से विवाद चल रहा था, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची। 14 अप्रैल की रात शुभम लकड़ी के खुरे के साथ छत के रास्ते उनके घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उर्मिला पर भी उसने खुरा और क्रिकेट बैट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया और खून के धब्बे धोकर रायपुर भाग गया। पुलिस ने शुभम के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सबूत जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना स्टाफ की मेहनत का नतीजा बताया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...