बिलासपुर

ओपन लिफ़्ट में फंसकर नाबालिग मजदूर की हुई मौत…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विशाल इलेक्ट्रिकल में हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जूना बिलासपुर में स्थित विशाल इलेक्ट्रिकल दुकान में लगे ओपन लिफ्ट में फंसकर आज एक 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण नगर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग जूना बिलासपुर स्थित विशाल इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करता था, जहाँ समान ऊपर नीचे लाने ओपन लिफ्ट लगा हुआ है।

बुधवार को नाबालिग काम कर रहा था और सामान चौथे माले में ले जा रहा था इसी दौरान उसका सिर लिफ्ट से बाहर आ गया होगा और टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब दुकान संचालक द्वारा देखा गया तो नीचे खून बह रहा था ऊपर जाकर देखने पर नाबालिग की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, वही मर्ग कायम कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...