बिलासपुर

शराबी दामाद ने अपनी सास पर किया चाकू से जानलेवा हमला…बच्चे को मारने की कर रहा था कोशिश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शराबी दामाद के द्वारा अपनी सास के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरातालाब पार का बताया जा रहा है। जहा रहने वाली तारिणी शुक्ला ने अपने दामाद के खिलाफ़ जानलेवा हमला करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिया शुक्ला की शादी यदुनंदन नगर निवासी अमन मिश्रा के साथ में सन 2020 में सामाजिक रिती रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। जिसके दो बच्चे है बड़ी बेटी ढाई बरस की तथा छोटा लड़का 08 माह का है अमन मिश्रा शराब पीने का आदि है शादी के बाद से ही प्रार्थिया कि बेटी को शराब पीकर मारपीट करता है जिससे तंग आकर प्रार्थिया की बेटी तीन दिन पहने ही अपने ससुराल से मेरे मायके जोरापारा सरकंडा आई है उसी को लेने के लिए प्रार्थिया का दामाद अमन मिश्रा बुधवार को दोपहर पहुंचा और आकर छोटे बच्चे को मार दुंगा कहते हुए उसको उठाकर उसे मारने का प्रयास किया। जिसे बचने प्रार्थिया और उसकी बेटी प्रयास कर ही रहे थे। कि अमन मिश्रा ने अपनी सास के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे प्रार्थिया के हाथ में गंभीर चोट आई है। इधर घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने आरोपी अमन मिश्रा के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...