सीपत

सीपत: हरेली त्यौहार में पति से मिलने पहुँची पत्नी…विवाद के बाद पति ने पत्थर के लोढ़े से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार को पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्थर के लोढ़े से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगोड़ा में रहने वाले टीकाराम श्रीवास(50) का विवाह लगभग 20 साल पहले ग्राम गतौरा निवासी गिरजाबाई श्रीवास से हुआ था। विवाह के बाद पति पत्नी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा।

जिस वजह से पिछले 12 साल से दोनों अलग रहने लगे। पति ग्राम नरगोड़ा में रहता था, वही महिला अपने दो बच्चों को लेकर बिलासपुर में किराए के मकान में रहने लगी। रविवार को हरेली पर्व के दिन महिला अपने पति से मिलने ग्राम नरगोड़ा आई हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। दोपहर लगभग एक बजे पति ने पत्थर के लोढ़े से वार कर पत्नी को घायल कर दिया। मोहल्ले के लोग उनकी आवाज सुनकर घर की ओर गए। तब पति ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कहीं।

जहां मोहल्लेवासियों ने आरोपी टीकाराम श्रीवास को पकड़कर इस घटना की सूचना सीपत पुलिस की टीम को दी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...