रतनपुर

रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुड़ु में रविवार शाम तेज बारिश के बीच दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद चीरघर भेज दिया है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि रविवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान ग्राम पुड़ु निवासी संजीव पैकरा 18 वर्ष पिता संतोष पैकरा अपने दोस्त अमन के साथ मोटरसाइकिल से गांव से बाहर निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में संजीव पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विशेष कुमार पैकरा 18 वर्ष ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। उसके साथ बाइक पर बैठे रमन सिंह पैकरा को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्च्युरी भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बारिश के दौरान हुई इस दर्दनाक दुर्घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...