निगमबिलासपुर

बिलासपुर में बनेगी 80 कारों की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग ,एमआईसी में प्रस्ताव पारित

डेस्क

अब उतने ही लागत में 72 की जगह 80 कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। शुक्रवार को हुई एमआईसी की बैठक में शासन को प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति दी गई।

शुक्रवार को निगम के सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक मेयर किशोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग का प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव में बताया गया कि पूर्व में 11 करोड़ 78 लाखसे 4 स्टेप मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जो कंसल्टेंट द्वारा तैयार डीपीआर में उसी बजट में 80 कारों के लिए पूर्ण आटोमैटिक कार पार्किंग का प्रस्ताव दिया गया है। एमआईसी की बैठक में 80 कार की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग प्रस्ताव को शासन को भेजने की स्वीकृति दी गई।

इसी तरह सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंडिपेंडेंट इंजीनियर अपाइनमेंट के लिए पूर्व में जारी निविदा के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। 8 लाख की लागत से स्थल परिवर्तन कर 20 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने और करीब 36 लाख की लागत से मोपका बिलासा डेयरी/कांजी हाऊस में नरवा, गरूआ, घुरवा व बाड़ी योजना अंतर्गत गोठान निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह निगम क्षेत्र की विभिन्न आवासीय प्रोजेक्ट तथा नर्मदा नगर, राजकिशोर नगर, पत्रकार कालोनी, नूतन इन्क्लेव, यदुनंदन नगर, मगध नगर में लीज होल्ड को फ्री होल्ड करने और राजकिशोर नगर आवासीय योजना में रिक्त जमीनों को कलेक्टर गाइड लाइन अनुसार आबंटित करने संबंधित प्रक्रिया करने की स्वीकृति दी गई। यदुनंदन नगर आवासीय योजना में रिक्त बचे भूखण्ड व दुकान का आफर दर आमंत्रण करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा करते हुए गाइड लाइन अनुसार नीलामी करने की अनुमति दी गई। बैठक में एमआईसी सदस्यों द्वारा किए गए एजेंडा से संबंधित प्रश्नों के जवाब कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दिए।

बैठक के दौरान मेयर किशोर राय ने बरसात पूर्व नाली सफाई पर जोन कमिश्नर से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी नालियों की समय पर और वार्डों के जनप्रतिनिधयों के सुझाव अनुसार ही करने के निर्देश दिए।सी तरह आवश्यकतानुसार ऐसे वार्ड जहां पानी की समस्या ज्यादा हो ऐसे वार्डों में प्राथमिकता के साथ बोर खनन् करने की बात मेयर किशोर राय ने कही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...