बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म…गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 7 मार्च 2026 को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान कॉलेज में उसकी पहचान गौरव दुबे से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे आरोपी ने युवती से दोस्ती बढ़ा ली।

आरोप है कि गौरव दुबे ने शादी का वादा कर युवती को अपने झांसे में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। घटना से आहत होकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव दुबे 21 वर्ष निवासी मंगला क्षेत्र को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 89 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान, सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत च... मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना... VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार