बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए 43 शराबी वाहन चालक…वाहन जब्त कर भेजा गया कोर्ट, विभिन्न चौक चौराहों में चलाया गया चेकिंग अभियान

शहर एवं ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहो में 120 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी रहे चेकिंग में तैना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में शनिवार को पुलिस ने विभिन्न चौक चौराहों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की है, जिसमें 181 प्रकरणों में चालान वसूला गया, वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 43 वाहन चालकों के वाहन को जब्त कर 185 एमवी एक्ट के तहत कोर्ट भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक,

श्रीकांत वर्मा मार्ग,गुरुनानक चौक,गुम्बर चौक पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 43 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 138 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही के दौरान 65800 रुपए शमन शुल्क लिया गया है, इसके अलावा काले रंग की सनफ़िल्म लगाकर चलाने वाले 6 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए, समझाईश दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...