बिलासपुर

7 माह में 8 जगहों से 10 लाख से अधिक का माल चोरी करने वाले 3 चोर और 4 खरीददार कबाड़ी गिरफ्तार…. पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहा तीन चोर सहित चार खरीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस को करीब 10 लाख रुपए का समान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गौरव पथ स्थित जे.के. अग्रवाल की इलेक्ट्रानिक दुकान से लगातार चोरिया की जा रही है, जिसमें करीब 07 लाख का सामान चोरी हो गया था। जिसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसमे जांच कर रही पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र चौहान, पवन साहू, रोहित तिवारी को पुनः प्रार्थी के गोदाम गौरवपथ से चोरी करते हुए रंगे हाथो घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपीयो से कडाई से एवं सीसी टीव्ही फूटेज दिखाकर पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा अन्य स्थानो पर भी चोरी करना स्वीकार किया।

पकड़े गए चोर सूने मकान,गोदाम,मंदिर, स्कूल और खुले में रखे सामान को अपना निशाना बनाते थे। बीते 7 महीने में चोरों ने आठ स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, और सभी सामान कबाड़ियों को खपा दिया। जिसपर पुलिस ने चिंगराजपारा निवासी पवन साहू,तिफरा निवासी वीरेन्द्र चौहान और चाटीडीह निवासी रोहित तिवारी से कड़ाई से पूछताछ की उन्होंने सारे चोरी के समान को लोधीपारा निवासी लक्ष्मण वर्मा,मंगला चौक निवासी अंकित अग्रवाल ,

अमेरी निवासी सुरेश कोसले और मिनीबस्ती निवासी रेशमा कुर्रे को बेचा था। जिसपर पुलिस ने सभी खरीदारों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी के सामानों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन टीम को कडी मेहनत कर आरोपीयो से चोरी गयी मशरूका को जप्त करने पर प्रसंशा की है एवं सिविल लाईन टीम को ईनाम प्रदान करने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...