सीपत

नहर में मिली संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक की लाश… सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है जो पानी में औंधे मुंह पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के सीपत एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास से गुजरी खारंग जलाशय के नहर में बनी बहेरा पुल के नीचे ग्रामीणों ने सोमवार शाम 5 बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 30 वर्ष की लाश नहर के पानी में औधे मुंह के बल पड़ी हुई देखी,

जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लाश की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई है।

मौके पर शिनाख्त न होने पर अज्ञात शव को पोस्टमार्टम हेतु मरचूरी भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। फ़िलहाल सीपत पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...