मस्तूरी

मस्तूरी :- अज्ञात चोर गिरोह ने क्षेत्र में मचाया आतंक, फिर 7 लाख 71 हजार कीमती बिजली तार की हुई चोरी…खंबे से काटकर ले जा रहे चोर, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बिजली तार चोर गिरोह के हौसले बुलंद है, जो बिजली विभाग और पुलिस की नाक के नीचे से लगातार लाखों के बिजली तारों की चोरी को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर गिरोह के आरोपियों ने ग्राम टिकारी से बकरकुदा के बीच 5760 मीटर बिजली तार कीमती 771249 रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के मस्तूरी क्षेत्र में पदस्थ जूनियर इंजीनियर आकाश कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है कि 5 और 6 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम टिकारी से बकरकुदा की ओर 33 केव्ही लाईन में 24 स्पान विद्युत कंडक्टर (खंभा) के मध्य खिचे गये 5760 मीटर विद्युत तार किमती करीब 771249 रूपये को चोरी कर लिया है जिससे विभाग को भारी हानि हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चौथी बड़ी चोरी….एक भी मामले में नही हुआ खुलासा

इस बिजली तार चोरी की घटना के पूर्व क्षेत्र में 3 और शिकायतें दर्ज है, जिसमें गिरोह के सदस्य बड़ी ही आसानी ने बिजली तारो को काटकर चोरी को अंजाम दे चुके है, जिसमे में अब तक एक भी आरोपी पकड़ा नही गया है। अब देखना यह है कि यह शातिर चोर गिरोह आखिर कब तक ऐसी चोरी की घटना को अंजाम देकर रफ्फूचक्कर हो जाते रहेंगे है।

क्षेत्र में बढ़ता कबाडियों का व्यवसाय..

मस्तूरी थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में एक के बाद एक कबाड़ व्यापारी अपने पैर जमा रहे है, ताजा मामले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुए चोरी का ग्राम रिस्दा के 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है, जिसमें रायपुर से कबाड़ियों ने यहॉ आकर माल उठवा लिया और चोरी के माल को खपा लिया गया था। जिनसे पुलिस ने 27 लाख से अधिक की संपत्ति को बरामद किया है, जिससे साफ है कि चोरी के माल को खपाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

error: Content is protected !!
Letest
मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2...