बिलासपुर

रेलवे स्टेशन से घर जा रहे यात्री से मारपीट कर लूटपाट की घटना…तोरवा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन से अपने ससुराल बरखदान जा रहे व्यक्ति से तोरवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना सामने आई है, जिसमें 1 से अधिक आरोपियों ने मारपीट कर प्रार्थी से बैग, नगदी 12,400 रुपए, मोबाईल और अन्य सामान को लूट कर ले गए, जिसकी शिकायत प्रार्थि ने थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उसने एक आरोपी का नाम राहुल सोनकर भी बताया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी किसन यादव निवासी कोलार भोपाल मध्यप्रदेश का ससुराल बिलासपुर में बरखदान में है जो बीती शाम 4:00 बजे भोपाल से बिलासपुर ट्रेन से आया तथा रेल्वे स्टेशन से पैदल बरखदान के लिये जा रहा था। करीबन 4:30 बजे मुर्राभटठा मोड के पास पहुंचा था उसी समय पिछे से एक व्यक्ति आया तथा उसके बैग को छिनने लगा, जब वह अपने आप को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने पास रखे शराब के बाटल से उसके साथ मारपीट किया उसके गर्दन के पास बांये तरफ तथा सिर में पिछे तरफ चोट लगा हैं। जिन्होंने मारपीट कर उसके पर्स में रखे नगदी रकम 12,400/- रूपये तथा मोबाईल रियलमी कम्पनी पत्नी ईश्वरी यादव का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड सहित अन्य सामान को लूटकर ले गये। घटना को आसपास के लोग देखे है, जिनसे पूछताछ करने पर एक आरोपी का नाम राहुल सोनकर पता चला है। मामले में अपने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने राहुल सोनकर व उसके साथी के खिलाफ धारा 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...