रतनपुर

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, मामले में आया नया मोड़, आरोपी की पत्नी ने प्रार्थी पर ही लगाया दुष्कर्म का आरोप….मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया जब आरोपी की गिरफ्तारी हुई तो उसकी पत्नी ने प्रार्थी के खिलाफ ही गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। मामले में पुलिस महिला की रिपोर्ट पर विवेचना में जुट गई है। दरअसल मामला थाना क्षेत्र के चोरहा देवरी गाँव का है, जहाँ सतीश कोसले, गौरीशंकर कोसले और चंपा कमल सेन पड़ोसी है। 2 मार्च को चंपा कमल सेन के बच्चे को खांसी की शिकायत थी, जिन्होंने पड़ोसी 20 वर्षीय गौरीशंकर कोसले को कहा कि वह सतीश कोसले के घर से दवा लेने की मशीन लाकर दे। जब गौरीशंकर सतीश के घर गया तो उस समय सतीश घर पर नहीं था। उसकी पत्नी वहां मौजूद थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच सतीश वहां पहुंच गया और अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के शक में उसने गौरीशंकर कोसले के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि उसने कुल्हाड़ी से सतीश के सर पर गंभीर वार कर दिया । इस हमले में उसे गंभीर चोट लगी, जिसे उपचार के लिए सिम्स और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ अब भी उसका उपचार जारी है। मामले में 5 मार्च को गौरीशंकर की ओर से चंपा कमल सेन ने सतीश के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में रतनपुर पुलिस ने सतीश कोसले को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ठीक इसके बाद 6 मार्च को अचानक से मामले में नया मोड़ आ गया जब सतीश कोसले की पत्नी ने घायल गौरीशंकर कोसले पर बलात्कार का संगीन आरोप लगा दिया। पुलिस ने गौरी शंकर के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है और विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...