रायपुर

जिम सामग्री खरीदी के नाम पर 37 लाख रुपयों का घोटाला… सीएमओ पर गिरी गाज हुए सस्पेंड, जांच में हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

रायपुर – नगर पंचायत गुंडरदेही में पदस्थापना के दौरान CMO कुलदीप झा द्वारा 37 रु लाख से अधिक के खेल सामग्रियों की खरीदी की गई मगर इस प्रक्रिया में क्रय नियमों का पालन नहीं किया। नगरीय प्रशासन विभाग ने वर्तमान में खैरागढ़ में पदस्थ इस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्हें संयुक्त संचालक दुर्ग संलग्न किया गया है। इस घोटाले की जांच की गई। जिसके बाद मिले जांच प्रतिवेदन के मुताबिक कुलदीप झा प्रभारी सीएमओ, पालिका परिषद, गुंडरदेही में पदस्थापना के दौरान जिम सामग्री खरीदी करने में भण्डार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। साथ ही बिना निविदा प्रक्रिया के पार्षद/अध्यक्ष निधि से दो चेक के जरिए एक ही दिन 25 जुलाई 23 को भुगतान प्रमाणित पाया गया है।

जिम सामग्री आपूर्ति का देयक (बिल) उपलब्ध नहीं है और न ही भुगतान के पूर्व नस्ती का संधारण किया गया है। कार्यालय के स्टाक पंजी में फर्म से जिम सामग्री खरीदी की प्रविष्टि नहीं है। इससे प्रमाणित होता है कि बिना सामग्री कय किये भुगतान किया गया है। इसके लिए कुलदीप झा उत्तरदायी पाये गये हैं। इस मामले में नगर पालिका (कार्यपालन/ यांत्रिकी/ स्वास्थ्य) सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम -17 के नियम 33 के अंतर्गत कुलदीप झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया वर्तमान में कुलदीप झा खैरागढ़ में पदस्थ थे।

error: Content is protected !!
Letest
पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म...