जांजगीर चाँपा

सहपाठी ने पहले प्यार का इजहार किया लड़की नही मानी तो घर मे घुस कर बलात्कार किया, मुख्य नाबालिग आरोपी सहित पहरा देने वाले 2 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ घर घुस कर जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 02 नाबालिग सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी नाबालिग है जिसका पहरा दे रहे साथी भी जेल भेजे गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 24 मार्च को जब वह अपनी दादी के साथ घर मे अकेली थी तब उसके साथ पढ़ने वाला नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ घर मे घुस गया और उसे साथ मे भागने मजबूर करने लगा। जब उसने साथ जाने से इनकार किया तब तीनों उसे कमरे में जबरन घसीट कर ले गए फिर नाबालिग आरोपी ने उसका कपड़ा फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया।

इस दौरान उसके दो अन्य साथी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि मुख्य आरोपी उसके साथ पढ़ता है वह अक्सर उसका पीछा किया करता था उसे प्रपोज भी किया था मगर पीड़िता के मना करने के बाद वह उसे परेशान करने लगा, उसे धमकी भी देता था। घटना के बाद भी वह पीड़िता को भगा कर ले जाना चाहता था साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376(घ),450,506 भादवि, 04 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल के निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दो अपचारी बालक एवं आरोपी गुलशन कुमार बंजारे पिता फिरत राम बंजारे निवासी बहेराडीह ने पूछताछ में अपराध करना कबूल किया जिसके बाद 25 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,