रायगढ़

चरित्र शंका पर पत्नी के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला…आरोपी पति गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – चरित्र शंका में पत्नी पर हमला करने वाले आरोपी पति को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कदमडोढ़ी निवासी संजय लकड़ा अपनी पत्नी मरियम लकड़ा और चार बच्चों के साथ रहता था। 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई । घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा (28 साल) पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी, आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई। मरियम ने बताया कि रात्रि अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी,

भोर करीब 04.00 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट पर हमला किया। जिसके बाद मरियम को गंभीर हालत में कापू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां मरियम का इलाज जारी है। इधर घटना के बाद आरोपी संजय लकड़ा भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त मामले में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक दिलीप तिर्की और फिलमोन लकड़ा की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...