बिलासपुर

स्कूलों और अस्पताल के आस पास नही रहेंगे पान ठेला….जल्द कार्रवाई कर हटाने कलेक्टर ने दिए निर्देश, सुरक्षा के लिहाज़ से लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास पान ठेले नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में जगह -जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने अस्पताल और स्कूल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने संबंधित विभागों को कहा है। उन्होंने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के अलर्ट रहने कहा। कलेक्टर ने खेती किसानी की भी जानकारी ली। कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपी शाखा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में पोषण चौपाल लगाया जाएगा और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की जाएगी। माताओं को पोषण के विषय में जानकारी दी जाएगी। पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवाई दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...