
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इस बीच सोमवार को जिले में होने वाले संक्रमित मरीजो के मौत के मामले में आंशिक कमी हुई है। जहाँ जिले में तीन संक्रमित मरीज की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अब जिले में कोविड से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। सोमवार को सरकंडा में रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग ने शहर के एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है मरीज को बीते दिनों ही श्रीराम केयर हॉस्पिटल में तबियत बिगड़ने पर एडमिट कराया गया था। जहाँ अचानक सोमवार को उनके स्वास्थ्य में असामान्य बदलाव आए थे। जहाँ मेडिकल स्टाफ के लाख कोशिशों के बाद भी बुजुर्ग मरीज की सांसे टूट गई। इधर श्रीराम केयर हॉस्पिटल में रविवार देर रात तिफरा आर्य कॉलोनी में रहने वाली 63 वर्षीय महिला ने दम तोड़ है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त टीम के द्वारा तोरवा मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया है। वही देर रात महादेव हॉस्पिटल में भी 49 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। समृद्धि विहार सेंदरी की रहने वाली महिला को 9 सितंबर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई है। इसके अलावा जिले के अलग अलग हॉस्पिटल में कई संदेहियों की मौत हुई है। हालाकि अभी उनकी कोविड रिपोर्ट आनी बाकि है। फिर भी एहतियात के तौर सभी संदेहियों कि डेड बॉडी को मरच्यूरी में रखा गया है।