रतनपुर

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर जन्माष्टमी मना रहे युवको ने किया था हमला…नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर जन्माष्टमी मना रहे युवकों ने विवाद करते हुए हमला कर दिया था और मारपीट कर फरार हो गए थे, जिनमें से 10 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग पर आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे। कृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार होने से कई जगह डीजे के साथ मटकी फोड का कार्यक्रम हो रहा था।

क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे रात्रि 10:00 बजे के बाद क्षेत्र के लगभग सभी कार्यक्रम समाप्त हो चुके थे, उसके बाद थाने में शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे बजाकर डॉस कर रहे हैं, मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग जाकर डीजे बंद करने हेतु समझाईस दिया गया किंतु समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथी आदित्य सोनी, कैलाश शर्मा, शुभम ठाकुर, ईशु धीवर व अन्य लोगो के द्वारा एक राय होकर पुलिस पेट्रोलिंग के दोनों आरक्षक को रोककर गालियां देते हुये तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो बोलते हुये कोई डीजे बंद नहीं होगा हमे डीजे बजाने के लिये किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है।

जो करना है कर लो धमकी देते हुये पुरे रोड को जाम कर आवागमन बाधित कर दिये तथा पत्थर से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोडफोड करने लगे तथा दोनों आरक्षकों को सभी मिलकर हाथ मुक्कालात घुसा एवं पत्थर फेंक कर मारपीट किये है। मारपीट से दोनों सिपाहियों के हाथ, पैर, छाती व चेहरा, सीना में चोट लगा है, शासकीय वाहन का सामने बोनेट मे स्क्रेच, बाये दरवाजे के काच मे स्क्रेच व बाये तरफ का पीछे का लाईट क्षतिग्रस्त कर दिये हैं। पुलिस की अतिरिक्त बल पहुँचने पर आरोपी भागने लगे जिसमे से दो आरोपी पकड़े गये जिनसे फ़ुटेज के आधार पर आरोपीयो की पहचान कर अलग अलग टीम बनाकर रात भर छापेमारी कर कुल 10 आरोपीयो को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस द्वारा की जा रहीं है जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी। 

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी उम्र 23 वर्ष,
  2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा उम्र 23 वर्ष,
  3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,
  4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष,
  5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव उम्र 27 वर्ष 
  6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष,
  7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास उम्र 18 वर्ष,
  8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन उम्र 23 वर्ष,
  9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा उम्र 24 वर्ष, 10. एक अपचारी बालक सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधि. नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, उनि. कमलेश कुमार बंजारे, सउनि पवन सिंह, आर. सुनील कोरी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...