मस्तूरी

गणतंत्र दिवस के मौक़े पर शराब पीकर पहुंचे संकुल प्रभारी…. ध्वजारोहण करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों मे रोष, प्राथमिक शाला जूनवानी का मामला

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम जूनवानी के संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप ने शिक्षा के मंदिर जैसे पवित्र जगह को भी नहीं छोड़ा, संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप आदतन शराब पिने का आदि है।

आज 26 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस के मौके पर भी शराब से अछूता नहीं रह पाए, शराब के नशे मे जूनवानी स्कूल मे ध्वजारोहण करने पहुंचे संकुल प्रभारी के इस रवैये से ध्वजारोहण करने पहुंचे ग्राम के जनप्रतिनिधियों मे काफ़ी रोष व्याप्त हैँ। संकुल प्रभारी इतने शराब के नशे मे चूर थे क़ी अपने पैरो पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे।

ध्वज़ारोहण के समय भी खडे नहीं हुए जिससे गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल को ताला बंदी करने क़ी बात कही वही निरंतर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षको क़ी भी उच्च अधिकारियो से इसकी शिकायत करने हेतु ग्राम सभा बुलाकर सभी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं गाँव के वरिष्ठ नागरिकों ने प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियो से शिकायत करने क़ी बात कही हैँ।

आदतन शराबी हैँ संकुल प्रभारी..

जूनवानी मे तैनात संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप आये दिन शराब के नशे मे चूर रहते हैँ। स्कूल हो या बीईओ कार्यालय नशे मे चूर ही सब जगहों मे जाते हैँ। जो अपनी गाडी मे हमेशा शराब लेकर घूमते हैँ जहां जरुरत पड़ती हैँ वही फिर से शराब पीना शुरु कर देते हैँ, संकुल प्रभारी को कोई फर्क नहीं पड़ता क़ी चाहे वह स्कूल हो या मस्तूरी स्थित क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र मे पिछले माह एक शराबी शिक्षक के ऊपर हुई थीं निलंबन की कार्यवाही

मस्तूरी विकासखंड के ही क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी के सबरिया डेरा मे पदस्थ शिक्षक क़ी शराब पीते वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद उस शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया था, क्या अब फिर इस मामले में भी सख्त कार्रवाई होती है या कोई सेटिंग.?

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...