मल्हार

मल्हार में जैविक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न…कृषको को मिलेगी मदद

उदय सिंह

मस्तूरी – ब्लॉक के नगर पंचायत मल्हार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए एक दिन का कृषक प्रशिक्षण एवं खेतों में भ्रमण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कृषकों को मधुमक्खी पालन एवं जैविक खेती की बारीकियों से सभी जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा विस्तार से दी गई। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने उद्यानिकी फसलों की जैविक कास्त तकनीकी पर चर्चा किया। किसानों से मशरूम उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण और पोषक तत्वों के महत्व के बारे में वैज्ञानिक डॉ. निवेदिता त्रिपाठी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कीट वैज्ञानिक स्वाति शर्मा द्वारा कृषकों से मधुमक्खी पालन की संभावनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए खरीफ फसलों पर लगने वाले कीटों की पहचान एवं नियंत्रण के बारे में, जैविक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषक मित्र अशोक जायसवाल, कृषक यदुनदन प्रसाद वर्मा सहित आसपास के गांवों के जैविक खेती करने वाले किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आकाशवाणी से महेन्द्र साहू एवं हरीश मांडवा भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...