बिलासपुर

मितानिन के घर घुसकर दिन दहाड़े 58 हजार नगदी, गहने और जमीन के दस्तावेजों की चोरी…घटना में जानकार व्यक्ति के हाथ होने की आशंका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मितानिन के घर में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमीन के दस्तावेज और कैश सहित अन्य कीमती जेवर पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है जिस पर प्रार्थियां ने घटना की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कोठाकोनी जुनापारा निवासी रजिया बेगम जो की पेशे से मितानीन है। वह रोज कि तरह 30 अगस्त को स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम सागर गई हुई थी। इस दौरान उसके घर में वृद्ध मां थी। तभी अचानक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया जहा उसने उसकी मां से जमीन का कागज मांगा। जब प्रार्थिया की मां ने मना किया तो अज्ञात व्यक्ति ने घर के अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे बैंक का पासबुक एवं 58000 रूपये नगद तथा खेत का स्टांप पेपर तथा तहसीलदार सकरी द्वारा दिए गए खेत को नाम चढाने के आदेश का मूल कागजात एवं चांदी का एक जोडी बिछिया लेकर रफू चक्कर हो गया इधर जब प्रार्थ शाम घर पहुंची तो उक्त मामले का पता चला जिस पर उन्होंने सकरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिस पर सकरी पुलिस ने धारा 305 A बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,