बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले की खिलाड़ी कुमारी दिव्यांशी साहू को मिला रजत पदक…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) सब- जूनियर (बालक एवं बालिका) , जूनियर, सीनियर (पुरुष एवं महिला) की प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनो भिलाई, सेक्टर – 4 ,महाराष्ट्र मंडल भवन , जिला दुर्ग मे आयोजित हुआ. यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ (मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन) के द्वारा आयोजित की गई थी. जिसमें प्रदेश भर से लगभग 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में जिला रायपुर ,

दुर्ग एवं राजनांदगांव का दबदबा बना रहा. इस प्रतियोगिता में जयेश पंजवानी सीनियर कैटिगरी 81 किलोग्राम,कुमारी मेघा भगत सीनियर कैटिगरी 71 किलोग्राम ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया एवं अपने प्रथम प्रयास में कुमारी दिव्यांशी साहू ने जूनियर कैटेगरी 76 किलोग्राम में कुल 56 किलोग्राम का भार उठाकर बिलासपुर जिले का मान बढ़ाते हुए 1 रजत पदक दिलाया.यह तीनों खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से प्रतियोगिता में उपस्थित पदाधिकारीयो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सर्टिफाइड कोच उत्तम कुमार साहू ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा है एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है.
प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य भारत्तोलक संघ के अध्यक्ष एवं जिला दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं महासचिव डॉक्टर राजेश जॅघेल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खिलाड़ियों के उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं.

इस प्रतियोगिता में संघ के संरक्षक नंदू जॅघेल ,कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, जयंत बागची , अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं भारतीय कोच रुस्तम सारंग, निर्णायक अशोक साहू, ललित साहू चंद्रशेखर साहू, डी.डी. चंदेल एवं जुगल साहू , बिलासपुर जिले के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव विरावी खुसरो उपस्थित थे जिनके माध्यम से कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...