बिलासपुर

धान खरीदी के लिए समितियों को मिलेगा कमीशन…केंद्र सरकार ने की घोषणा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने समितियों को प्रासंगिक व्यय और कमीशन का भुगतान किए जाने की घोषणा की है। जारी जानकारी के अनुसार, धान खरीदी कराने वाली समितियों को प्रति क्विंटल 22.05 रुपये प्रासंगिक व्यय के रूप में दिए जाएंगे। इस राशि में श्रमिकों द्वारा किए जाने वाले कार्य जैसे बोरों में भराई, धान का तौल, बोरों की सिलाई, छपाई, लोडिंग और भरे हुए बोरों की स्टेकिंग जैसे सभी कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त धान की सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समितियों को 5 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार यह प्रावधान खरीदी केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन व सुचारू संचालन में मददगार सिद्ध होगा। समितियों को कमीशन के रूप में भी भुगतान किया जाएगा, जो मार्कफेड को परिदान की गई धान की कुल मात्रा के आधार पर निर्धारित होगा। यह कमीशन भारत सरकार द्वारा तय दर के अनुसार धान खरीदी के अंतिम लेखा मिलान के बाद जारी किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से न केवल समितियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि किसानों को समय पर और व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,