सीपत

काम की तलाश में सीपत पहुंचे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौके पर हुई दर्दनाक मौत,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

सीपत –एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास शनिवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें NTPC सीपत में काम की तलास में आए संजय पासवान नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक संजय पासवान पिता लालबचन पासवान उम्र 35 वर्ष पता हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश का निवासी, होने का पता चला है।मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पासवान 3 दिन पहले प्रयागराज से बस के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे थे

और NTPC सीपत में ड्राइवर के रूप में काम शुरु किया था। शनिवार सुबह भोर में 4 बजे वह साइलो कंपनी के काटा घर के 100 मीटर दूर सड़क किनारे सोए हुए थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।हादसे की जानकारी काटा घर के कर्मचारी ने NTPC के CISF फोर्स को दी, जिन्होंने तुरंत सीपत थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संजय पासवान का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था, जिससे पुलिस घटना बड़े वाहन से होने का अंदेशा जता रहीं है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...