बिलासपुर

कॉपर वायर और सोना चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 28 लाख 50 हजार का माल बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित नव निर्मित फेरोएलाईज कंपनी ग्राम सिलपहरी से बिजली सप्लाई के लिए तांबे के 24 बंडल तार में से 12 बंडल तार कीमती 5 लाख 50 हजार रुपए की चोरी की शिकायत कंपनी संचालक ऋषभ जालान ने दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण में गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी विजय चौधरी ने तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया। प्रकरण के कायमी पश्चात 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं ह्युमन इंनटेेलिंजस का भी उपयोग किया गया। सटिक ह्युमन इंनटेेलिंजस के माध्यम से चार चोर पुलिस के हत्थे चढ गये जिनसे पुछताछ पर रायपुर से कबाडी द्वारा ग्राम रिस्दा आकर माल ले जाना पता चला परन्तु पकडे गये आरोपी गाडी का नंबर नही बता पा रहे थे।

सिरगिट्टी पुलिस टीम सीसीटीवी के माध्यम से पीछा करते हुये रायपुर कबाडी के घर तक पहुंच गई जहां घटना में उपयोग की गई गाडी रायपुर में खडी मिली जहां से कडी दर कडी जोडते हुये सिरगिट्टी पुलिस को खरीददार कबाडी इमराज रजा को पकडने में सफलता मिली जिसके निशानदेही पर एक अन्य खरीददार विनिश चंद वर्मा को भी माल के साथ धर दबोचा गया। ग्रमा रिस्दा थाना मस्तुरी से गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से एक पीकअप वाहन, दो मोटर सायकल जप्त किये गये तथा रायपुर से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरूका के शत प्रतिशत बरामदगी के साथ साथ घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाडी को जप्त किया गया। जप्त किये गये कुल मशरूका की कीमत 27 लाख रूपये है।

इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व सिरगिट्टी पुलिस को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी जिसमें जिले समेत दिगर राज्य के चोरियो का भी खुलासा हुआ था जिस प्रकरण में भी सिरगिट्टी पुलिस द्वारा 1,50,000 रूपये के सोना चांदी को आरोपी शेखर सोनी निवासी सरकण्डा के कब्जे से जप्त किया गया। थाना सिरगिट्टी द्वारा दोनो प्रकरणो को मिलाकर कुल 28,50,000 रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल 5 आरोपियो व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी

1. प्रेम यादव पिता सुकलाल यादव उम्र 19 साल ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिला.

2. अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 19 साल ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिलासपुर

3. जैन जोशी उर्फ कुकरी पिता कलेश्वर जोशी उम्र 27 साल ग्राम रिस्दा थाना मस्तुरी

4. मोह. इमरान पिता स्व. मुसीर उम्र 40 साल गाजी नगर बीरगांव थाना उरगा, रायपुर

5. विनिश चन्द्र वर्मा पिता हरीश चंन्द्र वर्मा उम्र 40 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी जिला रायपुर

6. एक अपचारी बालक

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सउनि रमेश ध्रुव, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. केशव मार्को, मनीष सिंह, पवन बंजारे, सज्जू अली, रवि शंकर यादव, मनोज बघेल, आकाश मनहर की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...