तखतपुर

गणेश पंडाल में डीजे में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद…एक युवक ने दूसरे युवक को मारा चाकू, पुलिस जुटी फरार आरोपी की तलाश में

उदय सिंह

तख़तपुर – एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है, जिसमें युवा हिंसक होकर किसी भी हद तक जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर   नगर के वार्ड क्रमांक 3 टिकरीपारा स्थित टोनही डबरी निवासी सोम ठाकुर उम्र (22) मोहल्ले में ही गणेश स्थापित किया है जहां पड़ोसी युवक राजू देवांगन पिता खिलावन देवांगन उम्र (20) के बीच डीजे में गाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू देवांगन आक्रोशित होकर अपने घर पहुंचा और घर से चाकू लेकर पंडाल के पास पहुंचा और सोम ठाकुर को गाली गलौज देते हुए सोम ठाकुर को मार दिया। जहां सोम ठाकुर के दाहिने भुजा में चाकू लगा। चाकू के वार से युवक खून से लथपथ हो गया। घटना से आसपास लोगों में अपरा तफरी मच गई, वही घायल सोम के भाई ने खून से लथपथ अपने छोटे भाई को मोटर साइकिल से बैठा कर तुरंत ही तखतपुर थाने पहुँच इसकी जानकारी दी फिर उसे हॉस्पिटल पहुँचाया। चाकू मारने के बाद आरोपी राजू देवांगन घटना स्थल से फरार हो गया है। वहीं मामले में तख़तपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना में जुट गई है।  

error: Content is protected !!
Letest
जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार