छत्तीसगढ़

गर्भवती महिला का झोलाछाप ने किया गलत उपचार…इंजेक्शन लगाते ही हुई मौत, आरोपी बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – गर्भवती महिला के मौत के मामले में नवागढ़ पुलिस ने झोलाछाप बंगाली डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार
हीरागढ़ टुरी निवासी जो की चार माह की गर्भवती थी कुछ दिन पूर्व से उसके हाथ पाव में दर्द कि शिकायत थी। जिसके बाद 1 सितंबर 2024 को रात लगभग 9- 10 बजे महिला के हाथ पैर में तेज दर्ज के साथ सांस फूलने लगी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने सिऊड के बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया जिसके द्वारा चेक करने उपरान्त एक इंजेक्शन लगा दिया, मृतिका को इंजेक्शन लगाने के 5 से 10 मिनट बाद महिला कि बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने लगी। महिला के साथ नाक मुंह से खून निकलने लगा। जिसे देखकर परिजनों के द्वारा उचित इलाज के लिए सीएचसी राछा नवागढ़ इलाज के लिए लेकर आए जहा पर डाक्टरों के द्वारा चेक करने उपरान्त मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी सूचना पर थाना नवागढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जहा जांच में सिऊड निवासी ध्रुवंतो सिकदार के द्वारा महिला का किया गया इलाज गलत पाया गया। मामले में शासकीय डाक्टरों के बयान के बाद मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बंगाली डाक्टर के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष केरकेट्टा, आरक्षक अनिल कुर्रे बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार