जांजगीर चाँपा

एसपी ने लापरवाह विवेचना अधिकारी को किया सस्पेंड…पीड़ित के अनुसार नही लिखी रिपोर्ट,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने कार्यभार संभालते ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की है। थाना मुलमुला में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र डिक्सेना को एक आपराधिक मामले में उचित कानूनी धाराएं न लगाने और गंभीरता से जांच न करने के आरोप में आज दिनांक 30 मई 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।मामले में प्रार्थी ने मोबाइल और नकदी लूट की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन विवेचना अधिकारी ने गंभीर धाराएं न लगाते हुए केवल सामान्य मारपीट की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया। इससे मामले की गंभीरता को अनदेखा किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए कड़ा रुख अपनाया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने साफ संकेत दिए हैं कि कानून के पालन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस व्यवस्था में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा। यह कार्रवाई जिले के पुलिस बल के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...