जांजगीर चाँपा

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे…2 की मौत एक घायल,

रमेश राजपूत

जांजगीर – छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। तीनों एक ही बाइक में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय के पास हुआ है। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोटगढ़ के रहने वाले परमेश्वर श्रीवास(34), दिलीप श्रीवास(28) और लच्छीराम श्रीवास तनौद गांव गए थे। ये सभी गांव से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अकलतरा में शाम को करीब 7.30 बजे से 8 बजे के बीच जनपद कार्यालय के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नीचे गिर गए। आशंका है कि बाइक के चक्के का टायर फिसला होगा। जिसके चलते ये घटना हुई है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने देखा तो तीनों नीचे रोड पर ही पड़े हुए थे। बताया गया कि दोनों युवक के सिर से काफी खून बह गया था।

तीनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में अभी और कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मंगलवार को मरर्चुरी में रखवाया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम अब बुधवार को किया जाएगा। तीनों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...