बिलासपुर

पेट्रोल पंप के काउंटर से पैसे उड़ाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार…आदतन चोर है आरोपी रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर पहुँचे थे पेट्रोल पंप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते दिनों पैट्रोल पंप के काउंटर से हुए 40 हजार के चोरी के मामले में तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी की हुई रकम पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के काउंटर से 29 अप्रैल की रात दो चोरो ने 40200 रूपए पर अपना हाथ साफ कर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत पंप संचालक ने तोरवा थाने में दर्ज कराई थीं। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की खोजबीन शुरू की। जहां उन्हें पता चला की घटना को चिंगराजपारा निवासी सौरभ उर्फ छोटू देवांगन और रितेश उर्फ टोबो वर्मा ने ही अंजाम दिया है। पुलिसिया जांच में यह भी पता चला की आरोपी सौरभ कुमार ने रेल्वे स्टेशन से बाइक सीजी 10 ई क्यू 8194 की चोरी कर उसमे अपनें साथी के साथ घूम रहा था। जहां रात करीब 8 बजे पैट्रोल डालने ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां चिल्हर लेने वह पंप के काउंटर पहुंचे जहां पंप का कर्मचारी उन्हे चिल्हर देकर वहा से निकल गया। इसी बीच आरोपी सौरभ उर्फ छोटू देवांगन की नजर काउंटर के गल्ले में रखे 40200 रूपए पर पड़ी। जिसे लेकर वह सबकी नजरों के बीच वहा से फरार हो गया। इधर चोरी की घटाना को अंजाम देने के बाद वह सिमगा भाग गया था। वह लगातार अपना लोकेशन चेंज कर रहा था। इसी बीच पुलिस को मंगलवार को आरोपियों के ठिकानों का पता चला जहां दबिश देकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 30 हजार नगद सहित चोरी की बाइक बरामद कर लिया गया है। वही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुनील तिर्की, सउनि विदेशी राम साहू, भरत लाल राठौर ,प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप , प्रमोद कसेर , आरक्षक कमलेश्वर शर्मा,सुनील सिंह , अशोक ,चंद्राकर यशपाल टंडन की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...