छत्तीसगढ़

पुराना बस स्टैंड हत्याकांड का आरोपी आखिरकार हुआ गिरफ्तार…मामूली विवाद में हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे


बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में विगत 25 अगस्त 2024 की रात 10:30 बजे के करीब राहुल सिंह चौहान पिता स्व. संजय सिंह चौहान निवासी मधुबन दयालबंद की हत्या हो गई थी, आरोपी ने कांच की बॉटल तोड़कर उसके गले मे वार कर दिया था, जिससे लहूलुहान राहुल सिंह चौहान की मौत हो गई थी। मामले में अंततः पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि नशेड़ी युवक हत्या की घटना के अलावा और अन्य 5 अपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। जो मोबाइल फोन नहीं रखने के कारण अब तक पुलिस के निगाहों से बचने में सफल हो रहा था। लेकिन पुलिस ने आखिरकार 17 दिन बाद उसे गिरफ्तार करने में सफ़लता पाई है। आपको बता दे कि बीते 25 अगस्त को आरोपी ने राहुल सिंह चौहान का बेरहमी से कत्ल कर मौत के घाट उतार दिया था, वही हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार पुलिस के नजरो से बचकर भाग रहा था। इसके बाद आरोपी ने चिंगराजपारा निवासी अभिषेक सिंह के ऊपर चाकू से हमला किया था। बताया जा रहा है कि बहतराई स्थित अटल आवास निवासी दीपक ठाकुर ऊर्फ बाबा आदतन बदमाश है। जो नशे के लिए आय दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता है। इसी तरह 25 अगस्त को पुराना बस स्टैंड के पास राहुल सिंह चौहान के साथ आरोपी दीपक ठाकुर ऊर्फ बाबा का विवाद हुआ। उसके बाद उसने टूटी शराब के बोतल से मृतक राहुल सिंह चौहान के गले में वार कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मामले में पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से आरोपी के जिला अस्पताल के पास पहुँचने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार