जांजगीर चाँपा

महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त…. 2 महीनों से थी लापता

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। महिला का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। धड़ के पास ही देसी शराब की बोतलें और बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आधार कार्ड और बाकी सामान से महिला की पहचान की गई है। महिला करीब दो महीने से लापता थी। जिस जगह से शव बरामद हुआ है, वह महिला के गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवागांव के रास्ते में सोमवार को झाड़ियों के किनारे महिला की लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों के किनारे ही एक बैग और साड़ी पड़ी हुई थी। बैग में आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। आधार कार्ड से महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती गांव निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला दो महीने से लापता थी।

पुलिस को बैग से अकलतरा थाने में 29 जुलाई को की गई शिकायत की कॉपी भी मिली है। इसमें राजकुमारी खरे ने कहा है कि 10 जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी। इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद इसके गांव के ही सेवक राम व उसके परिवार के सदस्यों ने घर में आकर गाली-गलौज और छोटे बेटे धनेश से मारपीट का प्रयास किया। कहा कि उनके खिलाफ क्यों शिकायत की है। साथ ही धमकी दी कि एफआईआर वापस नहीं ली तो बहुत बुरा होगा। महिला के पति की करीब 2-3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। दोनों कमाने के लिए बाहर जिलों में रहते हैं। गांव में महिला राजकुमारी अकेले ही रहती थी। पुलिस ने उसके दोनों बेटों को सूचना दे दी है और अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज,