मस्तूरी

मस्तूरी: लिफ़्ट मांगकर मारपीट और लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार… ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराकर दिया था घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – जल जीवन मिशन के सौर पैनल साइट इंजीनियर से शुक्रवार की शाम मस्तूरी में लिफ़्ट लेकर मारपीट और लूट की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने ऑनलाइन पैसे मोबाईल पर ट्रांसफर कराने वाले होशियार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी अनीश सिंह चौहान निवासी उसलापुर जो जल जीवन मिशन सोलर सिस्टम का साइट इंजीनियर है, 13.09.2024 को अपने साइट कसडोल गया हुआ था और शाम को वापस लौट रहा था, तभी मस्तूरी से बाहर निकलने पर एक ठेले में गुटका लेने रुका जहाँ आरोपी ने चौक तक लिफ्ट देने की बात कही जिसे प्रार्थी ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दिया, आगे बढ़ने पर अंधेरे के पास एक बाइक खड़ी थी जहाँ उसने गाड़ी रोकने के लिए कहा, जैसे ही बाइक रुकी आरोपी ने प्रार्थी से मारपीट शुरू कर दी और पैसे मांगने लगा, घटना से घबराए प्रार्थी ने 5 हजार रुपए उसके मोबाईल पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए इसके बाद भी आरोपी 2500 रुपए और मांग कर रहा था, मौका मिलते ही प्रार्थी ने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई और इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई जहाँ पुलिस उक्त मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी खगेश कुमार साहू पिता मनसुख लाल साहू उम्र 22 साल निवासी केवटाडीह टांगर थाना पचपेडी को अपनी हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना बताया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल