रायगढ़

बस स्टैंड से लापता नाबालिग बालिका को बेंगलुरु से ढूंढ लाई पुलिस….युवक ने शादी का झांसा देकर ले गया था साथ,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के जूटमिल क्षेत्र से गुम हुई बालिका को जूटमिल पुलिस ने बेंगलुरु से ढूंढ कर वापस रायगढ़ लाया है। 24 वर्षीय युवक राजकुमार उरांव बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। ग़ौरतलब है कि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी बालिका के पिता ने 3 मार्च 2024 को जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, रिपोर्ट के अनुसार, बालिका रिश्तेदारी में जूटमिल क्षेत्र गई हुई थी। 29 फरवरी 2024 को रिश्तेदारों ने उसे घर जाने के लिए कोड़ातराई से बस में बिठा दिया था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंची। जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद मिला। रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर पता करने पर भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। बालिका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर जूटमिल थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, महिला के परिजन और सहेलियों से पूछताछ की गई। टीआई जूटमिल मोहन भारद्वाज ने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट्स और मोबाइल नंबर की जांच की, जिसमें पता चला कि वह बेंगलुरु के गुट्टाहल्ली मुलबागल में थी। जिस पर जूटमिल पुलिस की एक टीम को बेंगलुरु भेजा गया। वहां गुम बालिका और संदिग्ध राजकुमार की सघन पतासाजी की गई। 13 सितंबर 2024 को संदिग्ध राजकुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बालिका उसके साथ है। बालिका को बरामद कर रायगढ़ लाया गया। बालिका अधिकारी ने उसका बयान लिया, जिसमें बालिका ने बताया कि राजकुमार उसे शादी का झांसा देकर बेंगलुरु ले गया था। जहां शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण में धारा 366, 376(2)(D) आईपीसी, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया और पीड़िता और अभियुक्त का मेडिकल जांच कराया गया । आरोपी राजकुमार उरांव (27 साल) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कृत्य पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गुम बालिका की पतासाजी और आरोपित की गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, दिलदार कुरैशी, आरक्षक नरेश रजक और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते की अहम भूमिका रही जिन्होंने बालिका को बरामद कर और आरोपी की गिरफ्तारी से यह मामला सुलझाया ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख...