बस्तर छत्तीसगढ़

सीएएफ जवान ने कैंप में की अंधाधुंध फायरिंग…2 जवानों की हुई मौत, 1 घायल

रमेश राजपूत

बलरामपुर – ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमे जवानों ने कभी अपने ऊपर गोली चला दी तो कभी अपने साथियों पर वही अब बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमे सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, वही इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई। कुल तीन जवानों को गोली लगने की बात कही जा रही है, घायल एक जवान को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, अभी फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए है। वही सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी