रायगढ़

खाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पीट पीटकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट….पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – लैलूंगा के ग्राम फुलीकुंडा में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। खाना नही बनाने के विवाद के कारण ही पति ने पीट पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लैलूंगा के ग्राम फुलीकुंडा का है। जहाँ 18 सितंबर को रामबती पण्डो की संदिग्ध लाश उसके घर में मिली थी। जिसमे जाच के लिए पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद जांच के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति पंचराम पण्डो को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में उसने गुस्से में आकर जलाऊ लकड़ी के डंडे से अपनी पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार और उनकी टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई है। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सका।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...