बिलासपुर

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट….हत्याकांड से तबाह हुआ परिवार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में दोहरे हत्या कांड की घटना सामने आई है जिसमे ज़मीन बटवारे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी की नृशंस हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। वही इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ये घटना जरहाभाठा बेदु गैरेज के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन इलाके के जरहाभाठा में रहने वाले गढेवाल परिवार में सकरी स्थित 7 एकड़ ज़मीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था,

ये विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ऑटो चालक और उसकी पत्नी समेत 2 नाबालिग किशोरियों ने मिलकर दीपक गढेवाल और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वही इस वारदात में एक महिला और पुरुष भी घायल हुए है।

बीते साल भी मामूली विवाद पर भाई ने भाई को उतारा था मौत के घाट,,

इससे पहले भी मामूली विवाद जरहाभाटा डल्ला गली में रहने वाले नशेड़ी विजय कुर्रे ने किसी बात पर विवाद करते हुए अपने भाई मनोज कुमार कुर्रे पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार उसे मौत घाट उतार दिया था,साथ ही अपनी मां और बहन के ऊपर तवा से हमला कर दिया था,वही मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी और टी आई के ऊपर भी आरोपी ने हमला किया था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...