मल्हार

मल्हार: महिला सचिव से मारपीट और गाली गलौच करने वाला ग्रामीण गिरफ्तार… ग्राम सभा के दौरान मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हुआ था विवाद

उदय सिंह

मल्हार – पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुर में बैठक के दौरान महिला सचिव से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट और गाली गलौच करने पर ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सचिव जैतपुर प्रार्थिया किरणलता खांडेकर , पंचायत के सरपंच ,पंच व ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन में मासिक बैठक कर शासकीय कार्य का निर्वहन किया जा रहा था बैठक के दौरान आरोपी राकेश दुबे वहाँ पहुंचकर मृत्यु प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने बोला जिस पर सचिव ने बताया कि आपके पिता की मृत्यु बिलासपुर के जिस अस्पताल से हुए है उनकी रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर से ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनेगा बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न कर हाथ मुक्का से मारपीट कर अश्लील गाली गलौच करने लगा। उपरोक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।उल्लेखनीय हैं कि आरोपी राकेश दुबे द्वारा पूर्व में भी शासकीय सेवक के साथ मारपीट ,गाली गलौच व शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न किया जा चुका हैं जिसमे भी अपराध पंजीबद्ध हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी