बिलासपुर

सावधान:- सायबर ठग रिश्तेदार बनकर कर रहे फोन..युवती हुई 1 लाख की ठगी की शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में रहकर सीजीपीएससी की पढ़ाई कर रही शिक्षक युवती बड़ी ही आसानी से सायबर ठग के झांसे में आ गई और अनजान नंबर से फोन करने वाले को अपना जीजा समझ बैठी, इसी दौरान शातिर सायबर ठग ने उससे 99272 रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर में रहकर एक युवती सीजी पीएससी की तैयारी कर रही है, जिसके पास एक अनजान नंबर से फोन आता है और वह अपने आप को युवती का जीजा जी बताता है, जिसके बाद वह उसे झांसा देता है कि उसकी सेलरी उसके एकाउंट में नही आ पा रही तो वह युवती से उसकी यूपीआई आईडी मांगता है, इसीबीच फर्जी एडिटेड मैसेज भेज कर पैसे वापस मांगता है, जिसके झांसे में आकर युवती अपने एकाउंट से कई किस्तो में कुल 1 लाख रुपए के खरीब ट्रांसफर कर देती है, तब उसे एहसास होता है कि उसके साथ सायबर ठगी हो गई है। इसके बाद वह अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराती है, जिस पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

शिक्षित युवा भी फंस रहे सायबर ठगों के जाल में..

पुलिस जागरूकता अभियान चलाती है, तमाम तरह के एहतियात बताती है, जिसकी जानकारी लोगो को है फिर भी ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन में लापरवाही बरती जा रही है, बिना सोचे समझे किसी भी एक कॉल से लोग लाखों की ठगी के शिकार हो जा रहे है, वित्तीय लेन देन से पहले एक बार अपने अन्य परिजनों से बात करे, विचार करें और फिर शक हो तो कॉलर नंबर को ब्लॉक करें या शिकायत दर्ज कराए।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल