बिलासपुर

ट्रेन के माध्यम बेखौफ की जा रही गांजे की अवैध तस्करी…जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने फिर पकड़े 2 तस्कर, 9 किलो गांजा बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जीआरपी को चांदी की बिस्किट पकड़ने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है दरअसल हीराकुंड एक्सप्रेस के कोच नंबर बी 3 के 63 और 70 नंबर बर्थ में 2 यात्री सफर कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी की एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि इसी कोच पर दो व्यक्ति गांजे की तस्करी कर रहे हैं जिसके बाद टीम ने जांच शुरू की जब टीम इस कोच में पहुंची तो यह दोनों व्यक्ति घबरा गए टीम ने पूछताछ की तो यह जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद टीम ने इनके सामानों की तलाशी ली ।इन दोनों के बैग से साढ़े चार चार किलो गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 90 हजार बताई जा रही है दोनों ही व्यक्ति गांजे को विशाखापट्टनम से नई दिल्ली लेकर जा रहे थे

पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शादाब और प्रशांत पाल इन दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है गौरतलब है कि पिछले काफी समय से ट्रेनों के माध्यम से गांजे की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ में आ रहा है जिसकी वजह से लगातार मॉनिटरिंग और सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ सघन जांच कर इन्हें पकड़ भी रही है लेकिन फिर भी समय-समय पर निरीक्षण के दौरान इस तरह से गांजे का पकड़ा जाना कहीं ना कहीं अभियान पर भी सवाल खड़े कर रहा है

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...