बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर :- गैस सिलेंडर में ब्लास्ट…खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग और हुआ ब्लास्ट..2 जख़्मी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामायण चौक के राम मोहल्ला में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लग गई, आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई और बाद में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, इस आगजनी में 1 युवक बुरी तरह से आग में झुलस गया है, वही मकान मालिक को ब्लास्ट की वजह से गंभीर चोट लगी है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामायण चौक के पास राम मोहल्ले में लक्ष्मण यादव का मकान है जहाँ ऊपर किराये में संतोष साहू नामक युवक किराये में रहता है, जो सुबह गैस में अपने रूम में खाना बना रहा था,

तभी गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई युवक तत्काल बाहर निकला और मकान मालिक सहित अन्य को इसकी जानकारी दी, फिर सभी आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन इसी दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे किरायेदार युवक संतोष साहू जो अपना सामान बचाने की कोशिश कर रहा था बुरी तरह आग से झुलस गया वही मकान मालिक लक्ष्मण यादव को सिर में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका सघन उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...