बिलासपुर

ट्रेन रद्द:- इस रूट पर 26, 27 और 29 सितंबर को कई यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द..यात्रा से पहले हो जाएं अपडेट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा–हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी । इस कार्य के लिए दिनांक 26, 27 एवं 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकर्ताओं को सुविधा के साथ ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी ।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-

1) दिनांक 26 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 26 एवं 29 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 27 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 27 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 28 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 28 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां –

1) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।
2) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियां –

1) दिनांक 29 सितंबर’ 2024 को गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...